कोटद्वार | जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट में अलग-अलग मामलों में वांछित वारंटी अभियुक्त बलवंत (धारा 223/504/506 IPC) तथा चेक बाउंस के मामले में वारंटी अभियुक्त सुखदेव (धारा 138 NI Act) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण*
1. बलवंत पुत्र दयाल सिंह, निवासी-आमसौड़, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. सुखदेव खंतवाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी- कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल
















Leave a Reply