कोटद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर के निर्देशन में कोटद्वार स्थित ग्रास्टनगंज ग्राउंड में दशहरा पर्व के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई | ब्रीफिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी द्वारा भी पुलिस बल को ब्रीफ कर निर्धारित ड्यूटी स्थलों के लिए रवाना किया गया, ताकि दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और आमजन सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें ।
📢 पौड़ी पुलिस की अपील
पौड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
पौड़ी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
















Leave a Reply