सेवा का संकल्प, सुरक्षा का भरोसा बारिश, भीड़ और कठिन कांवड़ ड्यूटी के बीच जवानों का संबल बने SSP पौड़ी ।

पौड़ी । श्रावण कांवड़ मेले के दौरान श्री नीलकंठ महादेव धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रतिकूल मौसम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस बल पूरी निष्ठा, समर्पण एवं तत्परता के साथ शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा में निरंतर जुटा हुआ है । इसी क्रम में पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने एवं यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा स्वयं नीलकंठ महादेव यात्रा मार्ग बागखाला, मौनीबाबा तिराहा, गरूड़ चट्टी, रत्तापानी, पीपलकोटी, जिला परिषद् बैरियर से लेकर नीलकंठ मंदिर तक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन कर उनके रहने खाने की व्यवस्थाओं व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा जवानों को रेनकोट,छाता, जूस एवं बिस्किट आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई साथ ही जवानों द्वारा की जा रही ड्यूटी की सराहना करते हुए उन्हें अपने को स्वस्थ रखते हुए आगामी दिनों में होने वाली डाक कांवड़ के लिए भी पूरे जोश के साथ तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्तों को भी खाद्य एवं पेय सामग्री वितरित कर कांवड़ यात्रा का फीडबैक भी लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार कांवड़ मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के स्वास्थ्य एवं उनके रहने खाने की आवश्यक सुविधाओं का लगातार ध्यान रखा जा रहा है जवानों को प्रतिदिन पेयजल, जूस आदि वितरित किया जा रहा है साथ ही जवानों विशेषकर होमगार्ड,पीआरडी को रेनकोट, छाते,रिफ्रेशमेंट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें स्वस्थ, ऊर्जावान रहकर कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *