तमंचा दिखाकर खौफ फैलाने निकला था ‘गपलू’, जान से मारने की धमकी पड़ी भारी जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार, कोटद्वार पुलिस ने तमंचे व कारतूस समेत धर दबोचा ।

कोटद्वार | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वादी दर्शन सिंह बिष्ट निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में सूचना दी गई कि उनके भतीजे सुमित बिष्ट उर्फ गपलू द्वारा उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई है । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-224/2026, धारा- 351(2),352 BNS 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के उपरान्त अभियुक्त मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई तथा उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आवश्यक सूचनाएं एकत्रित की गईं। पुलिस टीम द्वारा की गई सतर्क एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप अभियुक्त सुमित बिष्ट उर्फ गपलू को मालन पुल, कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *