पैदल मार्ग पर नेपाल से आई महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, तुरंत हरकत में आई पुलिस व SDRF टीम; सुरक्षित पहुंचाया प्राथमिक उपचार केंद्र ।

पौड़ी | कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात पुलिस एवं SDRF टीमें निरंतर मुस्तैदी, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता कर रही हैं। इसी क्रम में आज तोली मंदिर गेट के सामने नेपाल से नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन हेतु आई महिला श्रद्धालु अनुपी देवी अचानक बेहोश होकर गिर गईं। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर तैनात पुलिस एवं SDRF के जवान तत्काल सहायता के लिए पहुंचे तथा बिना समय गंवाए महिला श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार देने के पश्चात महिला श्रद्धालु को निकटवर्ती स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उनका उपचार किया गया। पुलिस एवं SDRF की त्वरित कार्रवाई और समय पर मिली सहायता के चलते महिला श्रद्धालु की स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *