नीलकंठ | कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात पुलिस कर्मी लगातार सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं । इसी क्रम में आज नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन हेतु जा रही एक महिला श्रद्धालु नवजोत, निवासी- अमृतसर को चढ़ाई के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। युवती धांधला पानी से लगभग 01 किलोमीटर नीचे की ओर मार्ग पर थी जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षी ध्रुव एवं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं सहायता कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों द्वारा युवती को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित रूप से ऊपर स्थित धांधला पानी स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। समय पर मिली पुलिस सहायता एवं चिकित्सा उपचार से श्रद्धालु युवती को राहत मिली ।
पैदल यात्रा चढ़ाई के दौरान युवती को पड़ा मिर्गी का दौरा, पुलिस कर्मियों की तत्परता से समय पर मिला उपचार ।















Leave a Reply