अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिया गया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु फायर सर्विस द्वारा लगातार फायर ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से आगामी कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया जा रहा है । इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र खाती के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के आसपास स्थित होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्रीनगर चंदन सिंह बिष्ट द्वारा श्रीनगर स्थित मधुर नर्सिंग होम एवं क्वालिटी फूड रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट किया गया, प्रभारी फायर यूनिट थलीसैंण द्वारा विकास खंड थलीसैंण के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *