CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने खोया मोबाइल किया सकुशल वापस ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना स्तर पर खोए हुए मोबाइल फोनों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन को शीघ्र राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस टीमें CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए तकनीकी विश्लेषण, सतत निगरानी एवं खोजबीन के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही हैं । इसी क्रम में थलीसैंण निवासी अनीता देवी द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल फोन के संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से आवश्यक तकनीकी कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी विवरणों का गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप महिला का खोया हुआ Motorola G45 5G मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात बरामद मोबाइल फोन को नियमानुसार वादिनी के पुत्र अरुण प्रकाश के सुपुर्द किया गया ।

जनहित में अपील:
यदि आपका मोबाइल फोन खो जाता है अथवा चोरी हो जाता है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन को ब्लॉक कर उसका दुरुपयोग रोका जा सकता है तथा उसे ट्रेस कर बरामद किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *