पौड़ी | जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 (पूर्व में NH-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के किमी 188.500 (सतपुली मल्ली) पर चौड़ीकरण कार्य के उपरांत लगातार भू-धंसाव होने के कारण सड़क के ऊपरी हिस्से में बड़े-बड़े बोल्डर लटक गए हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हटाया जाना आवश्यक है । उक्त बोल्डरों को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाने का कार्य दिनांक 30.06.2026 को सायं 05:00 बजे से 01.07.2026 प्रातः 06:00 बजे तक किया जाएगा । कार्य के दौरान यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा । अवधि में यात्री एवं वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा- फतेहपुर- डेरियाखाल-चुन्डई- काण्डाखाल-सतपुली मार्ग का उपयोग कर सकते हैं । आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं तथा प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था का सहयोग करें ।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर आज रात यातायात रहेगा बंद NH-534 पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग, 13 घंटे तक आवागमन रहेगा प्रभावित।
















Leave a Reply