नशे के खिलाफ एकजुट, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में पौड़ी पुलिस ने दिलाई नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में आगामी 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले “अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दिवस” के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत दिनांक 12 जून से 26 जून 2026 तक “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है | इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा सिगड्डी ग्रोथ सेंटर (सिडकुल) में कार्यरत कर्मचारियों, लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी, नजीबाबाद रोड कोटद्वार तथा भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कोटद्वार में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ के मध्य नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *