पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार जनपद में फरार अपराधियों एवं वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोटद्वार द्वारा वाद संख्या-4368/23, धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी नरेंद्र सिंह को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु कई बार सम्मन जारी किए गए थे, किन्तु उसके लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी किया गया था ।
*गिरफ्तार वारंटी का नाम पता*
नरेंद्र सिंह (उम्र-29 वर्ष) श्री राजेंद्र सिंह,निवासी–धुर्वपुर, पोस्ट पदमपुर, थाना कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौड़ी।














Leave a Reply