पौड़ी | जनपद पौड़ी में चलाए गए दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
। अभियान में 03 वाहन चालक (कोटद्वार-02, रिखणीखाल-01) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर-03, यातायात श्रीनगर-24, लक्ष्मणझूला-20, यातायात कोटद्वार-05 एवं लैन्सडाउन-01 शामिल रहे । जनपदभर में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 171 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई ।
नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, 03 वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई, 171 के कटे चालान ।
















Leave a Reply