शाम ढलते ही मौज-मस्ती कर पी रहे थे शराब, पुलिस की चेकिंग ने हुड़दंगियों की कर दी शाम खराब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर 05 व्यक्तियों के विरूद्ध की चालानी कार्रवाई ।

पौड़ी | जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन_प्रहार’ अभियान के अंतर्गत कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

*नाम पता हुड़दंगी*
1.रवि कुमार, निवासी-कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
2.रविन्द्र सिंह, निवासी- बालासोड़ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
3.रवि सिंह, निवासी- पदमपुर सुखरौ कोटद्वार
4.ध्रुव, निवासी- पदमपुर सुखरौ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।
5.सचिन कुमार, निवासी-कोटद्वार जिला पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *