न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में पौड़ी पुलिस की कार्यवाही, 01 फरार वारंटी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये है | इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सतपुली पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या-62/26, धारा 106(1), 281, 324(4) बीएनएस से संबंधित फरार वारंटी प्रदीप कुमार निवासी पाटीसैंण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा वारण्टी*
प्रदीप कुमार, निवासी- पाटीसैण पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *