पौड़ी | जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन विभाग पौड़ी द्वारा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन हेतु जनपद में लगातार निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पौड़ी महताब अली के नेतृत्व में फायर यूनिट पौड़ी द्वारा पौड़ी के विभिन्न होटल, लॉज एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होटल सन एंड स्नो, कोटद्वार रोड पौड़ी, फैमिली होटल एंड रेस्टोरेंट, अन्नपूर्णा लॉज माल रोड पौड़ी सहित अन्य प्रतिष्ठानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, अग्नि सुरक्षा संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया । इस दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाई गईं, उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संस्थान स्वामियों एवं प्रबंधकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन, रखरखाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी प्रभावी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । फायर यूनिट द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को निकास मार्गों को सदैव अवरोधमुक्त रखने, अग्निशमन उपकरणों को नियमित रूप से क्रियाशील अवस्था में बनाए रखने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित ऐसे अभियानों का लक्ष्य केवल आग पर काबू पाना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है ।
अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर यूनिट पौड़ी का सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया ऑडिट, सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
















Leave a Reply