नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में, निम्न अधिकारियों के नेतृत्व में दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है ।
थाना चोरगलिया – अवैध शराब भट्टी नष्ट, 5000 लीटर लाहन बरामद
चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा चौकी हंसपुर खत्ता क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की गई। देवा नदी के किनारे ठंडे नाले पर अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टी को नष्ट किया गया तथा करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।
थाना काठगोदाम – अभियुक्त मनोज सिंह गिरफ्तार
बागजाला तिराहा गौलापार काठगोदाम में चैकिंग के दौरान अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी खीमपुर, कठघरिया, थाना मुखानी को 48 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब एवं 48 डिब्बे अंगूर मसालेदार देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 55/2025, धारा 60 EX ACT पंजीकृत
कोतवाली लालकुआं – अभियुक्त पंकज सिंह गिरफ्तार
जगदंबा क्रेशर के पास अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी शास्त्री नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, उम्र 20 वर्ष* को 52 टेट्रा पैक माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा अपराध संख्या 108/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

















Leave a Reply