ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्दूचौड़ पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार |

नैनीताल | ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है । डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त भूपाल राम टम्टा पुत्र शेर राम टम्टा, निवासी खड़कपुर मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, नैनीताल* को गिरफ्तार किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *