नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से फरार चल रहे 02 अभ्यस्त वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । चौकी बिंदुखत्ता, लालकुआं पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) एवं धारा 82 CrPC की उद्घोषणा/आदेशिका की तामीली हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1.* राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह
*2.* जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह निवासीगण: धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले वारंटियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ।














Leave a Reply