नशे के खिलाफ थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही 369 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद |

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड, निकट यात्री विश्रामगृह, कोतवाली बनभूलपुरा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त विक्रम सिंह बर्गली पुत्र रणजीत सिंह बर्गली, निवासी ग्राम गलनी, थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल, उम्र 34 वर्ष, हाल निवासी गिरजा बिहार, कमलुवागांजा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल को 369 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर संख्या UK 04 N 8763 भी बरामद की गई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 128/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *