नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशानुसार MBPG कॉलेज हल्द्वानी* में छात्रसंघ निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल* द्वारा MBPG कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में निर्वाचन ड्यूटी में लगे *समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई ।
*ब्रीफिंग के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिए गए:–*
* लिंगदोह कमेटी के अंतर्गत सभी मापदंडों का शत प्रतिशत पालन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
* छात्र संघ निर्वाचन की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्य चौराहों, बैरियरों, प्रवेश द्वारों पर तैनात टीमें सक्रिय मोड में कार्य करेंगे।
* प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग की जाय, ड्रोन टीमें लगातार एक्टिव रहेंगी।
* मोबाइल टीमें अपने–अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त पर रहेंगी।
* जीरो जोन के अंदर छात्रों के वाहनों को वर्जित किया जाय।
* क्राउड कंट्रोल पर फोकस करेंगे, अनावश्यक भीड़ को जमा न होने दें जिससे घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
* यातायात डाइवर्जन ड्यूटियां वाहनों को लगातार मोबाइलाईज करते रहेंगे। अनावश्यक वाहनों को खड़ा न होने दें जिससे यातायात बाधित न हो सके।
* ड्यूटियां सभी निर्धारित समयानुसार अपने प्वाइंटों पर पहुंचेंगी।
* समस्त ड्यूटियां लगातार अलर्ट मोड में कार्य करेंगे।
* मतगणना केंद्र पर लगी ड्यूटियां शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
* कॉलेज कैंपस के भीतर अथवा बाहर प्रॉक्सिमिटी पर अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाय। ऐसे तत्त्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाय।
ब्रीफिंग में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी रेवाधर मठपाल एसपी संचार द्वारा छात्रसंघ निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। MBPG हल्द्वानी के प्रधानाचार्य डॉ0 एन0एस0 बनकोटी ने भी कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था/सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया ।
* *छात्रसंघ निर्वाचन हेतु पुलिस बल की तैनाती*
छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें—
GOs-06, Inspectors-09, SO/SSI-10, IC/OP/SI-37, LSI-16, Addl. SI-30, HC-33, LHC-03, Constable-77, Lady Constable-34, Anti-Riot-01, Tear Gas-01, Fire Unit-02 तथा IRB/PAC की 01 कंपनी (डेढ़ सेक्शन) शामिल है।
ब्रीफिंग के उपरांत निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संपन्न करने हेतु फ्लैग मार्च किया गया ।
ब्रीफिंग के दौरान मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी रेवाधर मठपाल एसपी संचार रविकांत सेमवाल सीओ हल्द्वानी, विमल प्रसाद सीओ लालकुआं गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल डॉ0 एन0एस0 बनकोटी प्रधानाचार्य MBPG हल्द्वानी, विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक भूपेश पांडेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक मुखानी समेत अन्य ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे ।
















Leave a Reply