छात्र संघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु कॉलेजों के आसपास अपराधियों पर पैनी नजर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्व रडार पर राजपत्रित अधिकारियों ने संभाला मोर्चा |

छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है।

कॉलेज परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में हार्डकोर अपराधियों, आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों, गैंगस्टर एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नैनीताल | एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल मनोज कत्याल रविकांत सेमवाल सीओ हल्द्वानी सहित जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी* मौके पर मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। चैकिंग जारी है ।

नैनीताल पुलिस की दो टूक— चुनाव की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर तत्काल कड़ी वैधानिक कार्यवाही होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *