थाना लोहाघाट पुलिस ने DRINK & DRIVE में किया वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में सुगम एवं सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा कस्बा बाराकोट में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान कस्बा लोहाघाट में 01 व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर वाहन चालक रविशंकर बलवंत सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम जमाङी थाना कपकोट जिला बागेश्वर को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK04CB 5348 कैन्टर को सीज़ किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। चालक का ड्राईवरी लाईसैंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है | सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *