क्षेत्राधिकारी टनकपुर स्वयं मैदान में उतरे, जगपूड़ा पुल के पास चलाया सघन चेकिंग अभियान |

टनकपुर | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी महोदय टनकपुर द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर जगपूड़ा पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आने-जाने वालों की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । क्षेत्राधिकारी द्वारा अपराध नियंत्रण अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सतर्कता एवं सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *