चंपावत | सूचना प्राप्त हुई कि शारदा बैराज रोड स्थित डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर पर आग लगी है । सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट टनकपुर तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉनिटर ब्रांच व होजरील की सहायता से MFE पंपिंग द्वारा आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया । फायर कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोकते हुए संभावित बड़ी दुर्घटना टाल दी गई । आमजन से अपील की गई है कि आगजनी की किसी भी घटना की सूचना तत्काल फायर सेवा को दें |
डंपिंग जोन में लगी आग पर फायर यूनिट टनकपुर ने पाया त्वरित नियंत्रण |
















Leave a Reply