PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई — आदतन ड्रग तस्कर अमन कुरैशी निरुद्ध, जनपद पुलिस की लगातार दूसरी सख्त कार्यवाही |

चम्पावत | जनपद चम्पावत में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। PIT-NDPS Act 1988 के अंतर्गत आदतन अपराधी अमन कुरैशी को निरुद्ध कर जनपद चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत किया है । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । इसी क्रम में विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, थानाध्यक्ष बनबसा एवं कमलेश भट्ट प्रभारी SOG के नेतृत्व में PIT-NDPS Act 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड शासन, गृह विभाग से प्राप्त आदेश के अनुपालन में अभियुक्त अमन कुरैशी (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड नं0-3, बनबसा जनपद चम्पावत को विधि अनुसार निरुद्ध (Detain) किया गया । अपराधी का आपराधिक इतिहास एवं गतिविधियाँ अमन कुरैशी के विरुद्ध कुल 07 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। उसके विरुद्ध समय-समय पर स्थानीय नागरिकों द्वारा ड्रग्स (स्मैक/हेरोइन) की बिक्री संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रही हैं, जो जांच में सही पाई गईं। अभियुक्त पूर्व में कई बार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के कारण जेल जा चुका है |

निरुद्धि का आधार
अभियुक्त की निरंतर आपराधिक गतिविधियों एवं समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए भविष्य में अवैध तस्करी की गतिविधियों को रोकने हेतु PIT-NDPS Act 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत निरुद्धि आवश्यक पाई गई।

निरुद्ध व्यक्ति का विवरण
अमन कुरैशी पुत्र रफीक अहमद उर्फ छोटू निवासी – वार्ड नंबर 3, बनबसा, जनपद चम्पावत उम्र – 23 वर्ष

📢 पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस व मानस शिकायत हैल्प लाईन नम्बर 1933 पर करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *