चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन लोहाघाट टीम द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी कार्यालयों व फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा वैल्यू एण्ड वैरायटी V2 मॉल, SBI चम्पावत में फायर ऑडिट किया गया तथा उपस्थित स्टाफ को अग्निसुरक्षा की जानकारी दी गयी तथा अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया । लोहाघाट में स्थित एचडीएफसी, पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, नैनीताल बैंक सहित अन्य संस्थानों व चम्पावत में वैल्यू एण्ड वैरायटी V2 मॉल, SBI चम्पावत में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही कर्मचारियों को आकस्मिक स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं फायर उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर लोहाघाट में फायर ऑडिट व सुरक्षा प्रशिक्षण |
















Leave a Reply