ऑपरेशन प्रहार अवैध शराब का परिवहन करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार |

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में झिरौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आन्नद सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम रैखोली थाना झिरौली जिला बागेश्वर को 19 बोतल अवैध देशी शराब को अपने वाहन संख्या UK-02-TA 1744 (ALTRO) में परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना झिरौली में FIR N0-08/26 अन्तर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को आबकारी एक्ट में सीज कर* आवश्यक कार्यवाई की जा रही है ।

अभियुक्त का विवरण—* आन्नद सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम रैखोली थाना झिरौली जिला बागेश्वर उम्र 49 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *