बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायि पुलिसिंग को मजबूत करने, वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा बीट भ्रमण कर जन-जागरूकता अभियान चलाये गये । थाना झिरौली पुलिस टीम ने अकेले रह रहे वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की । पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य व हाल-चाल को जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी आकस्मिक संकट या आवश्यकता के समय बागेश्वर पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर खतरों से बचने के तरीके भी बताये गए । वर्तमान में बढ़ते ऑनलाइन वित्तीय अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया । किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु प्रेरित* किया गया ।
बागेश्वर पुलिस का सुरक्षा व जन-जागरूकता अभियान थाना झिरौली पुलिस ने जाना बुजुर्गों का हाल |
















Leave a Reply