पुलिस | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में कत्यूर घाटी (गरुड़) में चल रहे सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मेले में तैनात बागेश्वर पुलिस जहाँ एक ओर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं से श्रद्धालुओं का दिल जीत रही है । इसी क्रम में पुलिस द्वारा मेले में आए एक चोटिल वरिष्ठ नागरिक को तत्काल जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ दो मेलार्थियों के खोए हुए कीमती मोबाइल ढूंढकर उनके सुपुर्द किए गए ।
1. *घायल बुजुर्ग को प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं दिया प्राथमिक उपचार-*
मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी को सूचना मिली कि मेले में आए एक वृद्ध वरिष्ठ नागरिक के पैर में चोट लग गई है और खून बह रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बिना एक पल गंवाए तत्काल बुजुर्ग के पास पहुँचे । उन्होंने अपनी त्वरित सूझबूझ और मानवीय सेवा का परिचय देते हुए मौके पर ही बुजुर्ग को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की* और अपने हाथों से पट्टी बांधकर खून के बहाव को रोका, जिससे बुजुर्ग को समय पर राहत मिली।
2. पुलिस के अथक प्रयासों से मिले गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे:*
इसी दौरान मेले में भारी भीड़ के बीच *दो अलग-अलग श्रद्धालुओं रमेश चंद्र उपाध्याय (निवासी- बागेश्वर) दीपक (निवासी- बैजनाथ)के कीमती मोबाइल फोन कहीं खो गए थे जिनकी सूचना मेला पुलिस बूथ को दी गई थी ।
मोबाइल गुमशुदगी की इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए *पुलिस और टेक्निकल टीम द्वारा मेला क्षेत्र में गहनता से सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और तकनीकी मदद के बाद दोनों मोबाइल फोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों मोबाइल स्वामियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद उनके कीमती फोन उनके सुपुर्द किए गए | जिस पर उन्होंने बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यप्रणाली और ईमानदारी की भूरि-भूरि सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया ।
















Leave a Reply