बागेश्ववर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल आदेश-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आपदा प्रबंधन, वनाग्नि की रोकथाम* और आपातकालीन अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग कार्यालय बागेश्वर के सभागार में ‘द हंस फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फायर सर्विस टीम द्वारा वनाग्नि व घरेलू आग की रोकथाम के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
फायर स्टेशन इंचार्ज त्रिलोक राम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में *फायर सर्विस की टीम द्वारा जनपद बागेश्वर के विभिन्न सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए वॉलंटियर फायर फाइटर्स, विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों एवं वन विभाग के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा एवं प्राथमिक रोकथाम के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई ।
कार्यशाला के दौरान टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की आग की श्रेणियों का वर्गीकरण कर उन्हें बुझाने के सटीक वैज्ञानिक उपायों के बारे में समझाया गया:
• Class A: ठोस पदार्थों (जैसे लकड़ी, कोयला, घास-फूस व जंगल की आग) में लगने वाली आग।
• Class B: ज्वलनशील तरल पदार्थों (पेट्रोल, डीजल, थिनर आदि) से जनित आग।
• Class C: गैस (LPG) एवं विद्युत उपकरणों में शॉर्ट-सर्किट से लगने वाली आग।
• Class D: विभिन्न प्रकार की धातुओं में लगने वाली आग।
प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा आधुनिक फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्रों) के संचालन और गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने पर उसे घरेलू संसाधनों (जैसे गीला कंबल, बाल्टी) से बुझाने का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रदर्शन (Live Demo) करके दिखाया गया। उपस्थित वॉलंटियर्स और ग्राम प्रधानों को भी स्वयं इन उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना डरे प्राथमिक स्तर पर आग पर काबू पा सकें । सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को आग लगने के दौरान बरती जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों, आपातकालीन निकास और घायलों के रेस्क्यू के संबंध में जागरूक किया गया । फायर सर्विस टीम द्वारा अपील की गई कि वनाग्नि अथवा किसी भी क्षेत्र में आग लगने की घटना की सूचना तत्काल बिना समय गंवाए फायर सर्विस बागेश्वर के आपातकालीन टेलीफोन नंबर 05963-220101 अथवा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 पर अवश्य दें ।
















Leave a Reply