अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार नशे के नेटवर्क पर बागेश्वर पुलिस का शिकंजा SP बागेश्वर के निर्देशन में कार्रवाई ।

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त कंचन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी सुराग को 15 बोतल मैक्डॉवल रम के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली बैजनाथ में FIR N0-18/2026 अन्तर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनिय के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।

*अभियुक्त का विवरण—*
कंचन सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी सुराग, कोतवाली बैजनाथ , जनपद बागेश्वर, उम्र- 36 वर्ष ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
FIR N0 – 18/2026, U/S- 60(1) आबकारी अधिनियम कोतवाली बैजनाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *