बागेश्वर फायर सर्विस ने तत्परता से चलाए दो अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशंस; मलबे में फंसे बोलेरो वाहन व उसमें सवार 02 यात्रियों को सुरक्षित निकाला, कौसानी मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ को काटकर यातायात कराया सुचारू ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के मार्गदर्शन में वर्षा काल के दौरान जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन हेतु मुस्तैद फायर सर्विस व रेस्क्यू टीमों द्वारा जनपद के दो अलग-अलग क्षेत्रों में त्वरित रिस्पॉन्स देकर कार्य किया गया ।

1- *कपकोट रोड पर मलबे में फंसे बोलेरो वाहन व 02 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू:*
आज दिनांक-27/09/2026 को दोपहर समय करीब 02:30 बजे *फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि कपकोट रोड पर आरे के पास पहाड़ी से गिरे मलबे व कीचड़ में एक यात्री वाहन फंस गया है। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर एक बोलेरो वाहन संख्या- UK 02TA 3051 सड़क पर आए भारी मलबे में फंसा हुआ था । फायर रेस्क्यू टीम ने त्वरित व साहसिक कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू वाहन के रस्सों का प्रयोग कर तथा कड़ी मशक्कत से धक्का लगाकर उक्त वाहन को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे,* जिन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

2- *होटल प्रतीक्षा कौसानी के पास मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर रास्ता कराया बहाल:*
इसी क्रम में आज ऱात *समय करीब 01:30 बजे फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि होटल प्रतीक्षा कौसानी के निकट मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना पर गरुड़ फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची। जवानों द्वारा आधुनिक वुडन कटर की सहायता से विशाल पेड़ को तेजी से टुकड़ों में काटा गया और स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ी को सड़क से किनारे हटाकर बाधित मार्ग को यातायात* हेतु पूर्णतः सुचारू किया गया । फायर सर्विस बागेश्वर की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय जनता, यात्रियों और राहगीरों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बारिश के दौरान यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *