बागेश्वर | एसपी बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/यातायात/लाइन मनीष शर्मा का जनपद बागेश्वर से सीबीसीआईडी खण्ड हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गयी । विदाई समारोह के दौरान एसपी महोदय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की गई तथा नवीन तैनाती एवं अग्रिम दायित्वों हेतु शुभकामनाएं दी गईं । इस दौरान नव आगन्तुक पुलिस उपाधीक्षक राजेश साह को जनपद आगमन पर अपचारिक भेंट कर शुभकामनांए दी मनीष शर्मा जनपद बागेश्वर में नियुक्ति के उपरान्त पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/यातायात/लाइन के पद पर नियुक्त रहे। उनके द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, नशा मुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया । विदाई समारोह के दौरान एसपी द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना कर समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही जनपद पुलिस परिवार द्वारा उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी । विदाई समारोह में सीओ बागेश्वर अजय साह, नव आगन्तुक सीओ राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेन्द्र कुमार आर्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय, सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे |
पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा के स्थानांतरण पर बागेश्वर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई SP BAGESHWAR द्वारा अग्रिम दायित्व हेतु दी शुभकामनाएं |
















Leave a Reply