बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बागेश्वर में फायर सर्विस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर गिरे विशाल पेड़ों को काटकर समय रहते रास्ते बहाल कर दिए | दोनों ही घटनाओं में फायर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली ।
घटना 1: कोट भ्रामरी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर गिरा पेड़*
शाम 18:45 बजे फोन के माध्यम से फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना मिली कि *कोट भ्रामरी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर एक विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिना समय गंवाए वुडन कटर की मदद से पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटा और सड़क से हटाकर* बाधित मार्ग को दोबारा सुचारू किया।
घटना 2: ग्राम अमतोड़ा में आवासीय भवन के आंगन में गिरा पेड़
इसी क्रम में रात्रि को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि ग्राम अमतोड़ा में एक आवासीय भवन के आंगन पर पेड़ गिर गया है। फायर रेस्क्यू यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुची जहॉ तुन का एक विशाल पेड़ आवासीय भवन के आंगन पर गिरा हुआ था। इससे दोनों घरों का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था और परिजनों का आना-जाना दूभर हो गया था। फायर रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की मदद से पेड़ को सुरक्षित रूप से काटकर हटाया ।* लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया । घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुई ।















Leave a Reply