बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में फायर ब्रिगेड गरुड़ की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर आबादी और फायर टीम कपकोट ने सरकारी संपत्तियों की ओर बढ़ रही वनाग्नि को पूरी तरह नियंत्रित किया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में सघन सुरक्षा निरीक्षण अभियान भी चलाया गया ।
*प्रमुख अग्निकांड और फायर यूनिट गरुड़ की त्वरित कार्रवाई:*
👉 *गलई कंधार (सुबह 08:15 बजे):* जंगल में लगी भीषण आग आबादी की तरफ बढ़ रही थी। टीम ने मिनी वाटर टेंडर से लगातार पंपिंग कर और पारंपरिक पीट-पाट विधि से वनाग्नि को पूर्ण रूप से बुझाकर वन संपदा को सुरक्षित बचाया।
👉 *कौसानी आर्मी सिग्नल कोर (सुबह 09:14 बजे):* सेना के सिग्नल कोर परिसर के समीप जंगलों में आग तेजी से फैल रही थी। एफएस यूनिट ने तत्काल मिनी वाटर टेंडर की मदद से लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
👉 *ग्राम दयोरडा-लौबाज़ (दोपहर 13:30 बजे):* वनाग्नि प्राइमरी स्कूल और रिहायशी घरों के बिल्कुल नजदीक पहुँच गई थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मिनी हाई प्रेशर पंप और होज रील की मदद से आग को आबादी क्षेत्र में घुसने से पहले ही पूरी तरह शांत कर दिया।
👉 *कंधार पीएचसी हॉस्पिटल (दोपहर 14:32 बजे):* प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के घरों की तरफ बढ़ रही आग की सूचना पर टीम तत्काल पहुँची। एमएफई (Medium Fire Engine) से भारी पंपिंग कर अस्पताल और मरीजों को सुरक्षित किया गया।
*सुरक्षा के दृष्टिगत सघन फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता:*
आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट ने बागेश्वर नगर क्षेत्रांतर्गत जन-सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निम्नलिखित 5 प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया:
निरीक्षण के दौरान मौके पर ही सभी संबंधित संस्थानों के प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्निसुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थितियों से निपटने और जनहानि को रोकने के लिए कर्मचारियों को मौके पर ही जागरूक किया गया ।











Leave a Reply