महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस का अभियान: कोतवाली कौसानी और थाना झिरौली पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्गत आदेश-निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थानों में *महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।* इसी क्रम में कौसानी पुलिस और थाना झिरौली क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति सजग किया गया । थानाध्यक्ष झिरौली मनवर सिंह एवं कोतवाली कौसानी पुलिस टीम द्वारा अपने-अपनें क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बुजुर्गो की कुशलक्षेम लेते हुए हर सम्भव सहायता का आश्वसन दिया गया । पुलिस टीम ने भ्रमण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं, स्थानीय जनता को बढते अपराधों से बचाव को जागरुक किया गया । महिलाओं को अपने मोबाइल में ‘गौरा शक्ति ऐप’ डाउनलोड करने व ऐप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता, के लिए ‘डायल 112’ टोल-फ्री नंबर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बुजुर्गों को अकेले रहने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। वाहन चलाते समय सदैव यातायात के नियमों का पालन करने को जागरुक किया गया । किसी भी प्रकार की *साइबर ठगी होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 में शिकायत करने* की जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *