बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना झिरौली पुलिस द्वारा ई-मोबाइल वैन के माध्यम से थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामीण व शहरी इलाकों में नए कानूनों और जन-जागरूकता के संबंध* में एक वृहद प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया । जागरुकता अभियान में पुलिस टीम द्वारा चौपाल व बैठकों का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों को देश में लागू नए कानूनों के प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । पुलिस के ई-मोबाइल वैन के द्वारा ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही महिला सुरक्षा, यातायात नियमों नशा मुक्ति और उत्तराखंड पुलिस की ‘गौरा शक्ति’ एप, किरायेदार सत्यापन के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि आपातकाल में महिलाएं इस एप का लाभ उठा* सकें । कौसानी पुलिस ने स्थानीय जनता से अपील की कि वे साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 को दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने या किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 पर सम्पर्क करने को जागरुक किया गया ।
थाना झिरौली पुलिस का विशेष अभियान: नए कानून, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक ।















Leave a Reply