बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस लाइन मालता में ‘शुक्रवार की परेड’ का आयोजन किया गया । पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जवानों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं उनके साथ दौड़ लगाई । इसके पश्चात जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जवानों को ड्यूटी के तनाव से मुक्त रहने और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए नियमित योग एवं व्यायाम अपनाने हेतु प्रेरित किया गया ।
अनुशासन और फिटनेस पर जोर: पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड का आयोजन ।















Leave a Reply