बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद पुलिस एवंं बाल कल्याण समिति (CWC), महिला एवं बाल विकास, वनस्टॉर सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा GIC चौरास्थल में जागरुकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया । इसी अभियान के अंतर्गत, प्रभारी डीसीआरबी/एएचटीयू निरीक्षक श्री टी0आर0 बगेरेठा द्वारा *राष्ट्र की स्वतंत्रता व एकता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने तथा समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए विशेष एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।छात्र-छात्राओं को बाल भिक्षावृति , बालश्रृम, बाल विवाह, मानव तस्करी , बाल शिक्षा , मानव दुरव्यवहार, महिलाओं एवं बाल अपराधों से बचाव की जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य पालन करने, हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों को समझाया गया। डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गयी बच्चों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112 और ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’* अभियान की जानकारी दी गई । बागेश्वर पुलिस का यह निरंतर अभियान भावी पीढ़ी को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम है ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर पुलिस का जागरूकता अभियान जारी ; छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी |















Leave a Reply