रिजर्व पुलिस लाईन मालता बागेश्वर में मंगलवार की परेड का आयोजन |

बागेश्वर | आज (मंगलवार) को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार, रिजर्व पुलिस लाइन मालता में मंगलवार की परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर एवं प्रतिसार निरीक्षक* की उपस्थिति में आयोजित परेड में *पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं, मदों, गणना के हकदार जवानों ने प्रतिभाग किया।

👉🏻 परेड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा जवानों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

👉🏻 परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने तेज चाल, ड्रिल और शस्त्राभ्यास किया। साथ ही उन्हें सैल्यूट और स्क्वाड ड्रिल* की बारीकियां सिखाई गईं ।

👉🏻 बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और नियमित व्यायाम* पर जोर दिया गया जिससे जवान अपनी ड्यूटी का निर्वहन अधिक ऊर्जा के साथ कर सकें।

👉🏻 कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *जवानों को शस्त्रों के संचालन और रख-रखाव की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *