अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र कैलाश मोहन निवासी बिलौना को 01 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की व 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर अवैध तरीके से अपने वाहन संख्या UK02A-5446 (ALTRO) में परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर *कोतवाली बागेश्वर में FIR N0-56/2026 अन्तर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को आबकारी एक्ट में सीज कर गिरफ्तार अभियुक्त का फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज* खगाला जा रहा है

*अभियुक्त का विवरण—*
अक्षय कुमार पुत्र कैलाश मोहन निवासी बिलौना थाना व जनपद बागेश्वर उम्र 28 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *