बागेश्वर | उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) बागेश्वर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन पर्यवेक्षण में सायंकाल एस0ओ0जी0 टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र में शामा बैण्ड तिराहा के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी UK01TA4544 को रोककर चैक किया गया तो स्कूटी सवार युवको द्वारा अपने पास चरस होना बताया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राहुल वर्मा पुत्र ओम शंकर वर्मा निवासी- संजय नगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) व रोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह, निवासी- दुर्गानगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से 2.092 किलोग्राम अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया और अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-50/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया ।* पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया कि यह चरस वह कम दामों में खऱीदकर अधिक मुनाफे के लिए इसे बरेली उत्तर प्रदेश बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्त गण का फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण* ——
1-राहुल वर्मा पुत्र ओम शंकर वर्मा निवासी- 192 हनुमान मंदिर गली, स्टेडियम रोड, संजय नगर, थाना बारादरी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 32 वर्ष ।
2-रोहित सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी- दुर्गानगर, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 28 वर्ष।













Leave a Reply