बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में* जनपद बागेश्वर में फायर सर्विस की टीम ने आपदा प्रबंधन और जन-जागरूकता के तहत दो बड़ी कार्रवाइयां की गईं। एक ओर जहां गरुड़ में सड़क पर गिरे भारी पेड़ों को हटाकर मार्ग सुचारू किया गया, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर नगर क्षेत्र में अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी गईं ।
*1.गरुड़ में चीड़ के विशाल पेड़ गिरने से बाधित मार्ग को कराया सुचारू:*
प्रातः 08:40 बजे फायर स्टेशन गरुड़ को दूरभाष पर सूचना मिली कि गनी गांव सेलानी के पास मुख्य सड़क पर विभिन्न स्थानों पर चीड़ के विशालकाय पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी
धन सिंह के निर्देशन में फायर सर्विस की टीम तत्काल उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद वुडन कटरों की मदद से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और सड़क से हटाकर बाधित मार्ग को सुचारू कराया।
*2.अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क निरीक्षण व जागरूकता अभियान:*
अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक ने अपनी फायर यूनिट के साथ बागेश्वर नगर क्षेत्र का रुख किया। इस दौरान टीम द्वारा बागेश्वर के जिला अस्पताल, बागनाथ चिकित्सालय बनखोला, बागेश्वर नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया:
निरीक्षण के दौरान फायर टीम ने संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की। मौके पर ही संबंधित संस्थानों के प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, वहां उपस्थित स्टाफ और आम जनमानस को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा किसी भी आपातकाल के समय बरती जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया ।
















Leave a Reply