एसपी बागेश्वर के निर्देशन में कौसानी पुलिस की सराहनीय पहल: ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जागरूक |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज कौसानी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह* की महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान कौसानी पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी (OTP) व अनजान लिंक शेयर न करने तथा साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में बताया गया। उपस्थित महिलाओं को आपातकालीन सुरक्षा हेतु बनाए गए ‘गौरा शक्ति ऐप’ के फीचर्स, उसके उपयोग और डाउनलोड करने की प्रक्रिया व महिलाओं के अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क* करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही फर्जी निवेश योजनाओं, चिटफंड कंपनियों और अधिक मुनाफे का लालच देने वाले ठगों से सावधान रहने की अपील* की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *