बागेश्वर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मंडलसेरा के पास आपस में विवाद एवं हंगामा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत 05 व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, हंगामे या शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें |
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर उत्पात मचाने वाले 05 व्यक्ति गिरफ्तार ।
















Leave a Reply