बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में *कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने आनंदी एकेडमी बागेश्वर व चौकी शामा(थाना कपकोट) पुलिस ने ग्राम रात्रिकेठी में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया । कार्यक्रम के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, OLX फ्रॉड, व्हाट्सएप ठगी, रिश्तेदार बनकर किए जाने वाले फर्जी कॉल एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही cSAM (बाल यौन शोषण सामग्री) से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को देखना, डाउनलोड करना, संग्रहित करना या साझा करना कानूनन होने की जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त पोक्सो अधिनियम, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग* के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933* की जानकारी दी गई तथा किसी भी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना* देने की अपील की गई ।
कोतवाली बागेश्वर व चौकी शामा पुलिस ने महिलाओं एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक |















Leave a Reply