फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात को किया सूचारु |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रातः DCR के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि ताकुला रोड RTO कार्यालय के पास सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आधुनिक वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ के हिस्सों को सड़क से किनारे किया गया व अवरुद्ध यातायात को पुन: सुचारू किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *