बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में थाना कांडा एवं थाना झिरौली पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, व्यापारियों, युवाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों का पालन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जागरूक* किया । पुलिस द्वारा लोगों को साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन तथा अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस* को दें । साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय विवरण* साझा न करें |
थाना कांडा एवं थाना झिरौली पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरूकता अभियान |















Leave a Reply