पिथौरागढ़ | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं (जिला नियंत्रण कक्ष/112, सर्विलांस, साइबर सैल, एसओजी, यातायात सैल पिथौरागढ़) का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त शाखाओं के कार्यालय और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में उनके ड्यूटी और पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने के लिए निर्देशित किया गया। शाखाओं को निम्नलिखित निर्देश दिए गए –
साइबर सैल हेतु निर्देश -साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।एनसीआरपी जेएमआईएस सीईआईआर, साइबर सेफ आदि पोर्टल पर सक्रिय रूप से कार्य कर साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए। खोए हुए मोबाइल फोन को जल्द से जल्द बरामद करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। धोखाधड़ी की शिकायतों पर संबंधित थानों से समन्वय बनाकर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसओजी हेतु निर्देश- इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए गए ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु चरस हेरोइन व अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी तथा तस्करी में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डीसीआर (जिला नियंत्रण कक्ष)/112 हेतु निर्देश – डायल 112 में प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया कर जल्द से जल्द संबंधित पेट्रोलिंग टीम को पीड़ित/सूचनाकर्ता के पास भेजने तथा उनकी समस्या का कम से कम समय में समाधान करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी पर कड़ी निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु निर्देश दिए। जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं को त्वरित संबंधित अधिकारियों/थानों को सर्कुलेट करने के निर्देश दिए।
यातायात सैल हेतु निर्देश – चालानी रिपोर्टों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी व अन्य शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
















Leave a Reply