पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार अवैध शराब चरस और स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत मय पुलिस टीम हे0का0 सरेश चंद, का0 जगदीश मारकोना द्वारा विगत दिवस ग्राम चिल्किया के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति कमलेश पुत्र स्व. बच्ची राम निवासी रिगोनिया नाचनी को रोका जिसके पास सफेद रंग का एक कट्टा था। पुलिस को देखकर वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर कट्टे से कुल 68 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई। साथ ही थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक विनोद भट्ट, हे0का0 सुरेश चंद्र, हे0का0 राजेश कुमार, हे0का0 शंकर देवडी द्वारा चेकिंग के दौरान बरड बैण्ड के पास एक व्यक्ति हर राम पुत्र स्व. देव राम निवासी ग्राम संगौड थल को रोका। उसके पास से एक पीले रंग के प्लास्टिक के जरकिन में लगभग 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
उक्त दोनों अभियुक्त कमलेश और हर राम को थाना थल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और दोनों के विरुद्ध थाना थल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
68 पव्वो के साथ एक और 05 ली0 कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को थाना थल पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply